28/02/2026
डिक्की उत्तर प्रदेश चैप्टर अपनी गतिशीलता को बनाए रखते हु, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में द्विदिवसीय आयोजित मत्स्य एवं एक्वाकल्चर एक्सपो में अपनी अहम भूमिका कायम रखा।
डिक्की यूपी चैप्टर अध्यक्ष श्री मनीष वर्मा जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के अनेक दलित उद्यमियों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें प्रतिभाग किया, प्रथम दिवस के अपने अभिभाषण में मुख्य प्रवक्ता के रूप में श्री वर्मा ने *CAGE CULTURE* के बारे में उद्यमियों को विस्तृत जानकारी देते हुए व्यवसायिक सहयोग की घोषणा की, इससे प्रदेश में डिक्की प्लेटफार्म के दिशानिर्देश में व्यवसाय की चहल पहल तीव्रगामी हो रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार और मत्स्य विभाग ने प्रोत्साहित करते हुए श्री वर्मा को दलित उद्यमियों हेतु वित्तीय/व्यावसायिक लाभ के दृष्टिगत योजनाओं को धरातल स्तर पर लाने हेतु अपने अपरिमित सहयोग का आश्वासन दिया। उपर्युक्त प्रोग्राम सर्वजातीय व्यवसायियों के लिए है जो मत्स्य उद्योग से जुड़ने हेतु इच्छुक हों।
आगामी कुछ समय में श्री वर्मा का कुशल नेतृत्व दलित उद्यमियों को एक विशिष्ट और नया आयाम प्रदान करेगा, ऐसी संभावनाएं परिलक्षित हो रही हैं।