16/04/2022
Bounce E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 18 अप्रैल से शुरू
बाउंस इनफिनिटी E1 स्कूटर FAME II के लिए एलिजिबल हैं। स्कूटर की बुकिंग 499 रुपये के डाउन पेमेंट पर शुरू है और इसकी डिलीवरी कंपनी डीलरशिप और इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से मार्च 2022 के अंत से पूरे भारत में शुरू होने वाली है।
बेंगलुरु आधारित EV स्टार्टअप कंपनी Bounce भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity E1 को काफी किफायती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, इस ईवी स्कूटर का प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है। अब कंपनी का कहना है कि Bounce Infinity E1 की डिलीवरी 18 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी ने स्कूटर का प्रोडक्शन भिवाड़ी, राजस्थान स्थित प्लांट में शुरू कर दिया है। Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के साथ कीमत 68,999 है ,जबकि सर्विस के तौर पर बैटरी के साथ स्कूटर की कीमत 45,099+ बैटरी का सब्सक्रिप्शन है।
डिलीवरी को लेकर Bounce Infinity के को-फाउंडर और CEO विवेकानंद हालेकेरे ने कहा कि हमारे प्लांट से Bounce Infinity E1 के रोल आउट के साथ, हम रोमांचित है कि हमारे इलेक्ट्रिक स्कूटर का पहला बैच जल्द ही देश भर में बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहकों के पास होगा। हम सभी भारत के मोबिलिटी के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं, और इसमें एक भूमिका निभाते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। Infinite E1 एक 'मेड इन इंडिया' स्कूटर है।